एक डरावनी कब्र
Scroll Down To End Of The Story For English Version..
इस कहानी में, आपको पढ़ने को मिलेगा एक लड़के की आत्मा के बारे में जो एक इत्र बनाने की फैक्ट्री में काम करता था और कैसे उसकी आत्मा एक जय नाम के लड़के के पीछे लग जाती है।
अक्सर जब भी मैं अपनी स्कूल बस से स्कूल जाता था, हमारी बस बच्चों को लेकर एक पुराने जंगल के रास्ते से गुजरती थी। वैसे तो यही हमारा रोज़मर्रा का रास्ता था। तब मैं बहुत छोटा था, पर मुझे आज भी याद है, जब हमारी बस उस टूटे हुए रास्ते से गुजरती थी, मेरी निगाहें एक पेड़ के नीचे बनी कब्र पर पड़ती थीं। मैं हमेशा उस कब्र को देखकर सोचता कि यह कब्र किसकी होगी? पर कभी जान नहीं पाता। एक दिन मुझे पता नहीं क्या सूझा, मैंने सोचा कि क्यों न मैं इस पुरानी कब्र के पास जाकर देखूँ, शायद मेरी जिज्ञासा शांत हो जाए। फिर एक दिन…
शाम को मैं उसी रास्ते से गुजर रहा था। मैंने अपनी साइकिल को एक किनारे पर लगाया और उस कब्र के पास गया। कब्र कोई ज़्यादा पुरानी नहीं थी। उसके आसपास सूखे पत्ते बिखरे हुए थे। मैंने नाम पढ़ने की कोशिश की पर वह मटमैला होने के कारण पढ़ नहीं सका। मैं वहीं कुछ देर तक बैठा रहा। जब मैं वहाँ से उठकर चलने लगा, तो मैंने एक अजीब-से मदहोश करने वाले इत्र की खुशबू सूँघी, जो कि अजीब बात थी, क्योंकि वहाँ पर कोई भी मौजूद नहीं था।
घर वापसी
उसी शाम को, जब मैं घर लौटकर आया, तो माँ ने मुझसे पूछा, “तू बाहर गया था? बताकर तो जाना चाहिए।”
मैंने अपनी माँ की ओर देखा और चुपचाप अपने कमरे में चला गया।
पता नहीं मुझे क्या हो रहा था। मेरे अंदर विद्रोह के, गुस्से के, और अजीब से विचार घूमने लगे थे। मानो मैं अपने आप से अपना काबू खोता जा रहा था। माँ ने मुझे खाने के लिए भी कहा था, पर मैंने यह कहकर मना कर दिया था, “मेरा मूड नहीं है।”
“हाँ, इसलिए कहती हूँ, बाहर कुछ भी नहीं खाया कर। अब जल्दी सो जाना, सुबह जल्दी भी तो उठना है।”
पापा ने कहा, “क्यों, कल क्या है?”
“कल स्कूल नहीं जाना है इसे? आपको तो कुछ पता ही नहीं रहता है।”
इन्हीं सब बातों को अपने दिमाग में सोचते हुए मैंने सो जाना ही सही समझा। रात के दस बजे होंगे। मानो मेरा शरीर बहुत भारी होने लगा। मुझे चक्कर आने लगे, जी मचलने लगा। शरीर इस तरह से हावी होने लगा, मानो किसी ने मुझे जकड़ लिया हो। पूरा शरीर पसीने में भीगने लगा। आश्चर्य इस बात का था कि पंखा अपनी गति से ही चल रहा था। मैंने अपना नियंत्रण खो दिया। मैं बेकाबू-सा होने लगा। मेरे अंदर इतनी भी ताकत नहीं रही कि मैं अपनी मदद के लिए घर में किसी को आवाज़ तक लगा पाऊँ।
रात का रहस्य
मैं जल्दी से अपने बिस्तर से उठा और घर के मुख्य द्वार की ओर दौड़ा। मानो वह बिस्तर मेरे लिए एक मृत्युशैया हो। साथ ही चीखते और बड़बड़ाते हुए मैं बाहर गया और आसमान को देखकर ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगा। चाँद जो कि काले बादलों में छिपा हुआ था, उसके प्रकट होते ही मैं ज़ोर से चीखने लगा। मेरी चीख इतनी भयानक और डरावनी थी। इसकी गूँज से मेरे घर वाले बाहर आए। बाहर आते हुए उन्होंने मुझे आवाज़ लगाई, “जय, यह सब क्या है? तू इतनी रात को यहाँ क्या कर रहा है?”
मैं अपना आपा खो चुका था। मैंने बड़ी-बड़ी आँखों से अपनी माँ की ओर देखा। यह पहली बार था कि मैंने उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया।
जल्दी ही पिताजी बाहर आए, उन्होंने मेरी ओर देखा और पूछा, “जफर, तू यहाँ क्या कर रहा है?”
मेरी माँ को यह सब कुछ बड़ा अजीब लग रहा था। वे किसी भी जफर नाम से परिचित नहीं थी। मैंने पिताजी की आँखों में देखा और (पूछा), “तू जानता है मुझे?”
और मैं तेज़ी से दौड़कर वापस अपने कमरे में आकर अंधेरे में एक कोने में दुबक कर बैठ जाता हूँ, जैसे किसी से बचने की कोशिश कर रहा था।
बाबा और इत्र
खैर, इसके बाद मैं अपने कमरे के एक कोने में सोता रहा। जब मैंने बाहर जाने के लिए अपने कमरे के दरवाज़े को खोलने की कोशिश की तो पाया कि वह बाहर से बंद था। थोड़ी देर कोशिश के बाद मैं चिल्लाने लगा, “मुझे बाहर निकालो!” पर काफी कोशिश के बाद भी वहाँ कोई नहीं आया।
करीब दोपहर तक मैं उसी कमरे में बंद रहा, फिर कुछ लोगों की बातें और उनके कदमों की आहट को मैंने अपनी ओर आते हुए सुना।
थोड़ी देर के बाद उन सभी लोगों ने मेरे कमरे के दरवाज़े को एक साथ खोला। उनमें सभी एक फकीर बाबा के साथ थे। मेरे पिताजी भी उनके साथ थे। वे सभी मेरी ओर तेज़ी से बढ़े और उन्होंने मेरे हाथ-पाँव को कसकर पकड़ लिया। कुछ देर तक मैं झटपटाता रहा। बाबा ने मेरे गले में एक तावीज़ डाला, जिसके बाद उन्होंने मेरे ऊपर एक इत्र को डाला, जिसकी महक मुझे जानी पहचानी लग रही थी।
अब मैं सुरक्षित था। एक दिन मैं अपने पिताजी के साथ बैठकर खाना खा रहा था। मैंने उस इत्र के बारे में पूछा, “पापा, वह इत्र कौन-सा था? मुझे उसकी महक जानी पहचानी लगी थी।”
पहले तो वे कुछ बताना नहीं चाहते थे। पर उन्होंने कहा, “जय, बात यह है कि जफर नाम का एक लड़का था। वह एक इत्र बनाने वाली कंपनी में काम करता था। काफी सही स्वभाव था उसका, पर एक दिन उस इत्र बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। जफर भी उसमें मारा गया था। पर अक्सर उसे उस कब्र के पास जाने वाले को वैसी ही महक मिलती है, जैसी तुमने महसूस की थी। हो सकता है, यह उसके साथ आने का तरीका हो।”
“और हाँ, तुम अब इस तावीज़ को अपने पास ही रखना। उस कब्र से भी दूर ही रहना।”
इसके बाद मैं कभी उस कब्र के पास नहीं भटका, ना ही वहाँ जाने की हिम्मत हो पाती है।
So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद।
लेखक:दिग्विजय सिंह राठौड़
==================================================================
A Haunted Grave
In this story, you will read about the spirit of a boy who worked in a perfume factory and how his spirit starts following a boy named Jai.
Often, when I rode my school bus, the children would pass through an old forest path. It was our daily route. I was very young then, but I still remember that as our bus passed along that broken path, my eyes would fall on a grave under a tree . I would always look at that grave and wonder whose grave it was, but I could never find out. One day, I don't know what came to my mind. I thought, why not go and see this old grave? Maybe my curiosity would be satisfied. Then one day…
I was passing that same road that evening. I parked my bicycle on the side and went to the grave. It wasn't very old. Dry leaves were scattered around it. I tried to read the name, but it was so muddy that I couldn't. I sat there for a while. When I got up and started walking, I smelled a strange, intoxicating perfume, which was strange, considering no one was there.
Returning Home
That same evening, when I returned home, my mother asked me, "Did you go out? You should have told me before leaving."
I looked at my mother and quietly went to my room.
I don't know what was happening to me. Thoughts of rebellion, anger, and strange thoughts began to swirl inside me. It felt like I was losing control of myself. Mom even asked me to eat, but I refused, saying, "I'm not in the mood."
"Yes, that's why I'm saying, don't eat anything outside. Now go to bed early, you have to wake up early."
Papa said, “Why, what is tomorrow?”
"Doesn't he have to go to school tomorrow? You don't know anything."
With all these thoughts swirling in my mind, I decided it was best to fall asleep. It must have been ten o'clock at night . My body felt incredibly heavy. I felt dizzy and nauseated. My body began to overwhelm me, as if someone had grabbed me. My entire body was drenched in sweat. Surprisingly, the fan continued to run at its normal speed. I lost control. I began to feel uncontrollable. I didn't even have the strength to call out to anyone in the house for help.
The Mystery of the Night
I quickly got up from my bed and ran towards the main door of the house. As if that bed were a deathbed for me. Screaming and muttering, I went outside and started laughing loudly at the sky. As soon as the moon, which was hidden behind dark clouds, appeared, I started screaming louder. My scream was so terrifying and frightening that the echo brought my family members outside. As they came out, they called out to me, “Jai, what is all this? What are you doing here so late at night?”
I lost my temper. I looked at my mother with wide eyes. This was the first time I had ever treated her like this.
Soon father came out, he looked at me and asked, “Jafar, what are you doing here?”
My mother found this all very strange. She didn't know anyone named Zafar. I looked into my father's eyes and asked, "Do you know me?"
And I quickly run back to my room and sit huddled in a corner in the dark, as if trying to escape from someone.
Baba and the Perfume Waited Anyway, after that, I continued to sleep in a corner of my room. When I tried to open the door to go out, I found it locked from the outside. After a while, I started shouting, “Let me out!” But no one came
I remained locked in the same room until about noon, then I heard some people talking and the sound of their footsteps coming towards me.
After a while, they all opened the door to my room together. They were all accompanied by a fakir baba. My father was also with them. They all rushed towards me and grabbed my hands and feet tightly. I struggled for a while. Baba put a talisman around my neck, after which he sprinkled a perfume on me, the smell of which seemed familiar to me.
Now I was safe. One day I was sitting with my father, having dinner. I asked about the perfume. “Dad, what was that perfume? It smelled familiar to me.”
At first, he didn't want to say anything. But he said, "Jay, the thing is, there was a boy named Zafar. He worked at a perfume company. He was quite a good-natured man, but one day a fire broke out in that perfume factory. Zafar was killed in it. But often, anyone who visits his grave smells the same scent you did. Maybe this is his way of coming to terms with it."
"And yes, you must keep this amulet with you. Stay away from that grave, too."
After this I never wandered near that grave, nor did I have the courage to go there.
So I hope guys you liked this horror story .
Thanks for reading.
Author: Digvijay Singh Rathore
image quote pre code