मौत का कुआँ
scroll down to end of the story for English Version...
ये भूतिया खूनी कहानी रेगिस्तान के एक मौत का कुआँ की है, जहाँ केवल पानी की एक बूँद की तलाश में, कई ज़िंदा इंसान दफ़न हो गए| दरअसल शहर से कई किलोमीटर दूर, एक वीरान रेगिस्तान था| रेगिस्तान के आस पास कुछ ऐसे रहस्यमयी जगह थी, जहाँ खनिज पाए जाने के संकेत मिले थे| जिसकी लालच में कई लोग, उस रेगिस्तान में जाने की कोशिश करते थे और रेगिस्तान की रेत में कहीं खो जाते थे| हालाँकि कुछ लोगों का अनुभव, वहाँ से वापस आने का भी था, लेकिन वह रेगिस्तान के ज़्यादा अंदर तक प्रवेश नहीं कर पाए थे, इसलिए उनकी क़िस्मत अच्छी थी| ऐसे ही एक व्यक्ति, जिसका नाम कृपाल सिंह था| दरअसल वह ऊँट से, रेत के रास्ते, सामान ढोने का काम करता था| एक दिन गलती से, वह भटक कर मौत के रेगिस्तान के क़रीब पहुँच जाता है, लेकिन उसका ऊँट आगे नहीं बढ़ता और वह वापस लौट आता है| कृपाल सिंह ने, भूतिया रेगिस्तान की खूनी हलचल महसूस की थी| उसे समझ में आ गया था कि, यदि उसका ऊँट उस जगह से उल्टे पाँव भागा है तो, ज़रूर वहाँ कोई खून रहस्य छुपा है| रेगिस्तान में एक सोलर प्लांट लगने वाला था, जिसके लिए उसी रहस्यमयी रेगिस्तान में सर्वे टीम रिसर्च करने पहुँचती है|
रिसर्च टीम को पता लगाना है कि, रेगिस्तान के किस हिस्से में, सबसे ज़्यादा तेज़ सूरज की रोशनी आती है क्योंकि, उसी की किरणों की मदद से, विद्युत उत्पादन किया जा सकता था| रिसर्च टीम स्पेशल गाड़ी से, रेगिस्तान में पेट्रोलिंग करने लगती है| रेत में गाड़ी की गति कम होती है, इसलिए वह धीरे धीरे ही रेगिस्तान का तापमान, नापते हुए बढ़ते जाते हैं, लेकिन अचानक वह, उसी मौत के कुएँ के क़रीब, पहुँच जाते हैं, जहाँ से कोई वापस नहीं आ सका| गाड़ी मौत के कुएँ की, रेत से, फिसलने लगती है| गाड़ी का ड्राइवर, ब्रेक लगाकर उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन कुएँ की ढलान की वजह से, वह संतुलन खो देता है और गाड़ी मौत के कुएँ में, समा जाती है और हज़ारों टन रेत, गाड़ी को दबा देती है| यहाँ कंपनियों को सूचना मिलती है कि, उनकी गाड़ी का कोई पता नहीं चल रहा है| कंपनी के अधिकारी सैटलाइट पिक्चर मंगवाते हैं ताकि, उन्हें ट्रैक किया जा सके, लेकिन ताज्जुब की बात है कि, एक वक़्त के बाद, सैटलाइट पिक्चर में भी, उनकी गाड़ी नज़र नहीं आती| रेगिस्तान का रहस्य खुलने की बजाय, उलझता जा रहा था| कंपनी के बहुत से पैसे, उस प्रोजेक्ट में लगे थे, इसलिए उन्हें किसी भी हालत में सर्वे पूरा करना ही था| कंपनी के अधिकारियों को पता चलता है कि, कृपाल सिंह नाम का एक व्यक्ति उस सैटेलाइट पॉइंट से आगे तक जा चुका है, जिसके सबूत वीडियो में है| अधिकारी अपनी टीम के साथ, कृपाल सिंह के घर पहुँचते हैं|
कृपाल सिंह घर में खाना बना रहा होता है और अधिकारियों को दरवाज़े पर देखते ही पूछता है कि, “आपको किससे मिलना है” ? अधिकारी उसे उसी के नाम से संबोधित करते हुए, हाथ बढ़ाते हैं| कृपाल सिंह सभी को बैठने को कहता है और जब उसे, पूरी बात पता चलती है तो, वह उन्हें मना करने लगता है| वह उन्हें बताता है कि, वहाँ कोई रहस्यमयी शक्ति है जो, मुझे महसूस हुई है| आप अपना काम रोक दीजिए” लेकिन कंपनी के अधिकारी कृपाल सिंह को मोटी रक़म की लालच देते हैं और उसे अपनी रिसर्च टीम का हिस्सा बना लेते हैं| कृपाल सिंह काफ़ी समय से बेरोज़गार था और उसके सर में कई लोगों की उधारी थी, इसलिए मजबूरी में उसे रिसर्च टीम का हिस्सा बनना पड़ता है| वह ज़्यादा पढ़ा लिखा तो नहीं है, लेकिन वह रेत का बादशाह है| उस रेगिस्तान में कृपाल सिंह से ज़्यादा कोई नहीं गया था, इसलिए उसे कुछ लोग रेगिस्तान का जहाज़ भी कहते थे| दोबारा से रिसर्च टीम उसी दिशा में गाड़ी को आगे बढ़ाती है, लेकिन कृपाल सिंह गाड़ी के आगे आगे ऊँट से चलता है| उसे पूरा यक़ीन है कि, ख़तरा समझ में आते ही, उसका ऊँट उसे आगाह कर देगा| इस बार कृपाल सिंह काफ़ी आगे तक बढ़ता जाता है, लेकिन ऊँट कोई प्रतिक्रिया नहीं देता| कृपाल सिंह को संदेह होने लगता है कि, कहीं ऐसा तो नहीं कि, इस बार ऊँट को पता ही नहीं चल रहा हो कि, आगे ख़तरा है| कृपाल सिंह के पीछे रिसर्च टीम की गाड़ी बढ़ रही होती है| अचानक गाड़ी की गति तेज होने लगती है और वह फिसलते हुए, कपाल सिंह बग़ल से आगे निकल जाती है| उन्हें समझ नहीं आता की गाड़ी की गति, अपने आप तेज कैसे हो रही है| धीरे धीरे उनकी गाड़ी कुएँ की रेत में, चली जाती है|
कृपाल सिंह घबरा जाता है और ज़ोर ज़ोर से, उन्हें आवाज़ लगाता है, लेकिन उसे यह समझ नहीं आता कि, वह सुरक्षित खड़ा हुआ है, लेकिन उसके आजू बाज़ू की रेत फिसलकर, कुएँ में जा रही है| वह अपने ऊँट को, पीछे करके वापस आ जाता है और जब कंपनी के सभी लोगों को यह पता चला है तो, वह इस बात की गंभीरता को समझते हुए, अपना कार्य रोक देते हैं| सभी उसे मौत का कुआं ज़ोन घोषित करते हैं| दरअसल वह कुआं रेगिस्तान का रक्षक है जो, रेगिस्तान में रहने वाले जीव जन्तुओं की रक्षा करता है और वहाँ किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने देना चाहता| कुएँ के अनसुलझे रहस्य के साथ, यह कहानी समाप्त हो जाती है।
=====================================================================
bloody Well
This is a ghostly and bloody tale from a death well in the desert, where many living souls were buried alive, simply searching for a drop of water. Far from the city, there was a desolate desert. Around the desert were some mysterious places where signs of minerals had been found. Driven by greed, many people tried to venture into that desert, only to get lost in its sands. However, some people did manage to return, but they hadn't ventured too deep into the desert, so they were lucky. One such person was Kirpal Singh. He worked transporting goods across the sandy terrain on his camel. One day, by mistake, he wandered close to the deadly desert, but his camel refused to go any further, and he turned back. Kirpal Singh had sensed the eerie and deadly atmosphere of the haunted desert. He understood that if his camel had turned back from that place, there must be some bloody secret hidden there. A solar plant was to be built in the desert, and a survey team arrived to conduct research in that same mysterious desert.
The research team had to determine which part of the desert received the most intense sunlight, as electricity could be generated using those rays. The research team began patrolling the desert in a special vehicle. The vehicle's speed was slow in the sand, so they slowly moved forward, measuring the desert temperature. Suddenly, they reached the vicinity of the death well, from where no one had ever returned. The vehicle began to slide on the sand towards the death well. The driver tried to stop it by applying the brakes, but due to the slope of the well, he lost control, and the vehicle plunged into the death well, and thousands of tons of sand buried it. Meanwhile, the company received information that their vehicle was missing. The company officials order satellite pictures to track the vehicles, but surprisingly, after a certain point, the vehicles are no longer visible in the satellite images. Instead of the mystery of the desert being solved, it was only deepening. A lot of the company's money was invested in the project, so they had to complete the survey at all costs. The company officials learn that a man named Kirpal Singh had gone beyond the satellite's coverage point, and there was video evidence of this. The officials, along with their team, arrive at Kirpal Singh's house.
Kirpal Singh is cooking food when he sees the officials at the door and asks, "Who are you looking for?" The officials address him by his name and extend their hands. Kirpal Singh asks them to sit down, and when he hears the whole story, he starts to refuse. He tells them that there is a mysterious force there that he felt. “Stop your work!” But the company officials tempt Kripal Singh with a large sum of money and make him a part of their research team. Kripal Singh had been unemployed for a long time and owed money to many people, so he was forced to join the research team. He wasn't very educated, but he was a master of the desert. No one had ventured further into that desert than Kripal Singh, which is why some people called him the "ship of the desert." The research team once again drives their vehicle in the same direction, but Kripal Singh rides ahead on his camel. He is completely confident that his camel will warn him as soon as it senses danger. This time, Kripal Singh goes quite far, but the camel shows no reaction. Kripal Singh begins to suspect that perhaps the camel isn't detecting the danger this time. The research team's vehicle is following behind him. Suddenly, the vehicle accelerates and, skidding, speeds past Kripal Singh. They don't understand how the vehicle is accelerating on its own. Slowly, their vehicle sinks into the sand of a well.
Kripal Singh panics and shouts loudly at them, but he doesn't understand that while he is standing safely, the sand around him is sliding into the well. He turns his camel around and returns, and when all the company people learn about this, they understand the seriousness of the situation and stop their work. They declare the area a "well of death zone." In fact, the well is the protector of the desert, guarding the creatures that live there and preventing any kind of change. The story ends with the unsolved mystery of the well.

image quote pre code